फाइलों में नोटिस, धरातल पर चल रहीं अनाधिकृत आरामशीनें

फाइलों में नोटिस, धरातल पर चल रहीं अनाधिकृत आरामशीनें

एटा। देहात ही नहीं, शहर में भी अवैध रूप से लकड़ी का कटान किया जा रहा है। 9 आरा मशीनें ऐसी हैं जिनका संचालन अनधिकृत रूप से किया जा रहा है। इनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया। विभाग का कहना है कि संचालन न करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही विभाग ने मामले से पल्ला झाड़ लिया। लेकिन ये नोटिस फाइलों में ही दबा दिए जाने का आरोप है।

शहर में अनधिकृत रूप से बिना लाइसेंस नवीनीकरण के आरा मशीनें संचालित किए जाने की शिकायत की गई। इस पर वन विभाग ने जांच कराई और माना कि 9 आरा मशीनें बिना नवीनीकरण के संचालित की जा रही हैं। विभाग का तर्क है कि आरा मशीनों के स्वामियों को संचालन न करने के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही संबंधित सेक्शन और बीट प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चोरी-छिपे यदि मशीनों का संचालन होता मिले तो संबंधित मशीन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विभाग की इस रिपोर्ट को लेकर कासगंज रोड निवासी अमित कुमार ने आईजीआरएस के तहत मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। उनका आरोप है कि 9 आरा मशीन स्वामियों को नोटिस दिए ही नहीं गए हैं, जिसके चलते आरा मशीनों का संचालन जारी है। प्रभारी डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिना नवीनीकरण आरामशीन संचालित नहीं की जा सकती है। कहीं ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks