
घेर में सफाई के दौरान हुआ धमाका, एक घायल
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय अगहत कस्बा में रविवार सुबह अतुल दुबे के पशुओं के घेर में कस्बा का ही रहने वाला रामप्रसाद सफाई कर रहा था। इस दौरान कबाड़ में रखी एक बोरी को उसने हटाकर दूसरी तरफ रखा। इससे धमाका हो गया।
धमाका होते ही रामप्रसाद गिर पड़ा और घायल हो गया। सूचना पर फील्ड यूनिट सहित दमकल की टीम मौके पर जा पहुंची। नयागांव थानाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि घेर मालिक द्वारा एक वर्ष पूर्व आतिशबाजी का कार्य किया गया था। पटाखा आदि कबाड़ में रखा था, वही फटा है। वहां सफाई करने वाला व्यक्ति कबाड़े में गिरकर घायल हुआ है।