ग्राम पंचायत भवन में कर्मचारी प्रतिदिन सुनें जन समस्यायें

ग्राम पंचायत भवन में कर्मचारी प्रतिदिन सुनें जन समस्यायें

एटा – उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शनिवार देरशाम ग्राम खेड़ियाताज में जनचौपाल में लोगों की समस्यां को सुना। जनचौपाल में मंत्री ने लोगों से पेंशन, राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि योजना का सत्यापन किया।

जनचौपाल में मंत्री ने कहा कि महिलाओं को केन्द्र बनाकर योजनाएं क्रियान्वित की जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। लाभार्थियों के खाते में बिना किसी कटौती के धनराशि हस्तांतरित की जा रही है। खेड़ियाताज गांव में 155 लोगों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। पेंशन की धनराशि सरकार से एक हजार रुपये के हिसाब से आनलाइन खातों में बिना किसी कटौती के भेजी जा रही हैं। पेंशनर्स, किसान योजनाओं का लाभ लेने के लिए ईकेवाईसी अवश्य कराएं। पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ईकेवाईसी सात सितम्बर से पूर्व अवश्य करा ली जाए।
इस दौरान विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ डॉ अवधेश कुमार बाजपेई, सीएमओ डॉ यूके त्रिपाठी, पीडी निर्मल कुमार द्विवेदी, सीवीओ एसपी सिंह मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks