दो दोस्तों ने रुपयों के लालच में रची थी हत्या की कहानी, दोनों अभियुक्त एटा पुलिस की गिरफ्त में

एटा ~ थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय स्वॉट तथा सर्विलांस टीम द्वारा थाना जलेसर क्षेत्र में हुए गोपाल वर्मा हत्याकाण्ड का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण, दो दोस्तों ने रुपयों के लालच में रची थी हत्या की कहानी, दोनों अभियुक्त एटा पुलिस की गिरफ्त में, मृतक की मोटर साइकिल, एक जोड़ी जूते व मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त बोरा तथा अभियुक्तों द्वारा घटना के समय पहने हुए कपड़े मय बैग बरामद ।

घटना का विवरण –
दिनांक 03.09.2022 को वादी श्री मुकेश पुत्र श्री राजेन्द्र प्रकाश निवासी बड़ा बाजार कस्बा व थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 01.09.2022 को दादी द्वारा अपने पुत्र गोपाल उम्र करीब 22 वर्ष के सम्बन्ध में थाना जलेसर पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी, दिनांक 02.09.2022 की रात्रि में उसके पुत्र का शव थाना जलेसर क्षेत्रांर्तगत नगला बबूल के पास बाजरे के खेत में संदिग्धावस्था में पड़ा हुआ मिला है किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा उनके पुत्र की हत्या कर शव बाजरे के खेत में डाल दिया गया है। इस सम्बन्ध में थाना जलेसर पर मुअसं 337/2022 धारा 302, 201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 03.09.2022 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना से प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत गढ़ी रामलाल तिराहे के पास से समय करीब 21.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 364ए भादवि की बढोत्तरी कर अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण बिन्दु –

  1. अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे मृतक को काफी समय पहले से जानते थे तथा उन तीनों की आपस में दोस्ती थी।
  2. अभियुक्तों को इस बात की जानकारी हो गई थी कि मृतक जाति से सुनार है और उसके परिजनों के पास काफी पैसा हो सकता है।
  3. दिनांक 31.08.2022 को योजनाबद्ध तरीके से दोनों ने गोपाल से फोन पर पूछा कि वह कहां है तो गोपाल ने बताया कि यह अपने परिवार के साथ पूजा करने चिन्ताहरण मन्दिर कस्बा जलेसर आया हुआ है।
  4. इस बात की जानकारी होने पर दोनों मिलकर चिन्ताहरण मन्दिर पहुँचे जहाँ मृतक की ही मोटरसाइकिल पर बैठकर तीनों शराब के ठेके पर गए।
  5. शराब के ठेके से शराब की बोतल लेकर तीनों नगला बबूल के रास्ते के पास अपने खेत पर लगी समर पर गये, जहाँ तीनों ने शराब पी।
  6. बोतल में से गोपाल को अत्यधिक शराब पिलाकर अभियुक्तों ने कम शराब पी और जब गोपाल को नशा हो गया तो पास में ही बाजरे के खेत में ले जाकर दोनों ने गोपाल का मुँह बोरे से दबाकर उसकी हत्या कर दी।
  7. गोपाल के शव को उसी बाजरे के खेत में छिपाकर दोनों वहाँ से चले गए. इसके बाद दोनों ने गोपाल के फोन से उसके घर वालों को फोन करके फिरौती मांगी।
  8. इसके बाद दिनांक 03.09.2022 की रात्रि में दोनों मृतक गोपाल की मोटरसाइकिल नं० यूपी 82 एएन 1373 हीरो होण्डा, मृतक का फोन, मृतक के जूते तथा अभियुक्तों द्वारा घटना के समय पहने हुए कपड़ों को बैग में रखकर उन्हें छिपाने जा रहे थे तभी पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
  9. प्रेमरतन पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला घनी थाना जलेसर एटा (उम्र करीब 23 वर्ष)
  10. विष्णुदेव उर्फ आकाश पुत्र ओमकार सिंह निवासी दमी थाना अकराबाद, अलीगढ़ (उम्र करीब 24 वर्ष) बरामदगी –
  11. एक मोटरसाइकिल नं0 यूपी 82 एएन 1373 हीरो होंडा (मृतक की)
  12. एक एंड्राइड मोबाइल फोन सैमसंग )
  13. एक जोड़ी जूते
  14. घटना के संबंध में पहने हुए कपड़े एक बैग से बरामद
  15. हत्या में प्रयुक्त बोरा गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
  16. प्रभारी स्वाट टीम श्री शंभूनाथ सिंह मय टीम
  17. प्रभारी निरीक्षक श्री गजराज सिंह
  18. निरीक्षक श्री सुरेन्द्र बाबू दोहरे
  19. उप०नि० श्री अनिल कुमार
  20. का0 ओमबीर कुमार
  21. का० शिवदत्त कुमार
  22. का0 योगेश कुमार
  23. का0 चालक ब्रजेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks