चुटैल गौवंश घूम रहे हैं जो कि लम्पी वीमारी से भी ग्रस्त हो सकते हैं

एटा,4,सितम्बर। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि उ.प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज गौवंशो को लेकर काफी गम्भीर है वहीं जिले में कुछ प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री जी की सरकार को बदनाम करने में जुटे हुए हैं।शहर में चुटैल गौवंश घूम रहे हैं जो कि लम्पी वीमारी से भी ग्रस्त हो सकते हैं इस और किसी का ध्यान नहीं जा रहा है कुछ गौवंश तो ऐसे हैं जो कि उठ नहीं पा रहे हैं एक ही जगह पर भूखे प्यासे पड़े हैं। जिले में प्रभारी मंत्री व मंत्री जी आते हैं गोशालाओ का निरीक्षण कर के चले जाते हैं तथा शहर में घूम रहे गौवंशो का कोई निरीक्षण नहीं कराता है विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता गोवंशो पर कार्य कर रहे हैं तो कुछ अधिकारी सहयोग नहीं करते हैं बल्कि हमारे कार्यकर्ताओ का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रहे ऐसे लोगों को चिन्हित करके सूची तैयार कर मुख्यमंत्री जी को सौंपेंगे।
श्री चौहान ने कहां कि जो गोवंश सड़क के किनारे पड़े हैं उठ नहीं पा रहे ऐसे गोवंशो की सूची बनाने के निर्देश अपने कार्यकर्ताओं को दिए तथा वह सूची जिलाधिकारी महोदय को सौंपी जायेगी। जिलाधिकारी व बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा को दी जाती वह तो संज्ञान लेते हैं लेकिन कुछ अधिकारी एक कान सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं यह लोग कहते हैं कि शहर का मामला है नगर पालिका देखेगी देहात का मामला है प्रधान व वीडीओ देखेंगे इसी में गोवंशो की दुर्दशा हो रही है। इसी बजह से मरे हुए गोवंशो को जानवर नौंच नौंच कर खा रहे हैं।जव कि मुख्यमंत्री जी गौशालाओं पर पैसा खर्च कर इन्हें कटने से बचाने का कार्य कर रहे हैं गोवंशो के आशीर्वाद से पुनः सरकार बनाई लेकिन कुछ अधिकारी पलीता लगाने में जुटे हुए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks