
एटा ! यदुकुल पुर्नजागरण मिशन के संस्थापक सदस्य एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत राजू आर्या ने आज लखनऊ से एटा आगमन के पश्चात अपने आवास पर हमारे संवाददाता से हुई एक खास मुलाकात के दौरान बताया कि देश के सबसे बडे सूबे उत्तर प्रदेश में भाजपा के सशक्त सगंठन व योगी सरकार के सामने सपा एवं बसपा जैसी पार्टियां शने: शने: अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं , जनता जनार्दन की आम समस्याओं से अब उनका कोई लेना देना नहीं रह गया है ! महंगाई , बेरोजगारी ,भुखमरी व भ्रष्टाचार चरम सीमा लांघ चुका है तथा प्रदेश की योगी सरकार ने विधान सभा चुनाव से पहले जो वायदे जनता से किये थे उस कसौटी पर वह खरी नहीं उतर रही है ! उत्तर प्रदेश के अन्दर वर्तमान दौर में खासकर किसान नौजवान के साथ ही वंचित पिछडे अनुसूचित व अल्पसंख्यक वर्ग के लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं , जिसके मद्देनजर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बदलाव की बयार के लिऐ उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिहं यादव व डी.पी.यादव सहित अन्य वर्गो के कई क्षत्रपों ने विगत दिनों लखनऊ में एक बैठक कर उत्तर प्रदेश की उन्नति एवं जनहित के लिऐ ” यदुकुल पुर्नजागरण मिशन ” का गठन करके समूचे प्रदेश में जो अभियान चलाया है उससे प्रदेश के वंचित , पिछडे , अल्पसंख्यक व अनुसूचित वर्ग के लोग मिशन की आवाज बनते जा रहे है ! राजू आर्या ने आगे कहा कि शीघ्र ही समूचे प्रदेश में यदुकुल पुर्नजागरण मिशन योजनाबद्द रूप से आम आदमी तक पहुंच बनाने के लिऐ छोटी एवं बडी रैलियों का आयोजन कर उत्तर प्रदेश में एक नई इबारत लिखने में कामयाब होगा !