
आगरा,: आनन्द इजीनियरिग कीठम रूनकता सिकन्दरा आगरा मे लगे एन सी सी कैप मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एन सी सी कैडेट्स छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए एवं अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी प्रशिक्षण देते हुए रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा ।
[आज दिनांक 03.09.22.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 ने आनन्द इजीनियरिग कीठम रूनकता सिकन्दरा आगरा मे लगे एन सी सी कैप मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी जानकारी दी गई । तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो मे आग लगने के कारणो व वुझाने की भी जानकारी दी गई । तथा एल पी जी गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग वुझाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ ने छात्र व छात्राओ को अग्नि फायर स्टेशन के आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । तथा मौके पर उपस्थित कर्नल श्री ए के ओझा, कैप्टन वी वी शर्मा, मेजर ओमवीर सिंह, सूवेदार मेजर रफीक, वी एच एम विजेंद्र हवलदार प्रदीप प्रेमवीर दिनेश, मुकेश सूवेदार अमर सिंह आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।