
कबाड़ गोदामों पर खामियां मिलने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
एटा। कबाड़ गोदामों पर वाहन एलपीजी से काटे जा रहे हैं। दो दिन पहले दमकल विभाग की टीम ने छापेमारी की। व्यापारी गोदाम बंद कर भाग गए। जबकि अंदर गैस सिलिंडर रखे मिले थे। इस तरह की खमियां मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोई अधिकारी निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचा।
नीलामी से लाए गए वाहनों को काटने की बात कह कबाड़ गोदामों पर अवैध वाहनों को भी काटा जाता है। इसमें अनाधिकृत रूप से एलपीजी सिलिंडर का प्रयोग किया जाता है। जबकि वाहन काटते समय आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। नवंबर 2021 में बड़ी घटना हुई थी। जहां आग लगने से चार मजदूर झुलस गए थे। 31 अगस्त को अग्निशमन विभाग की टीम ने कबाड़ गोदामों पर छापामारी की। तो कबाड़ व्यापारी भाग गए। गोदाम में एलपीजी के दो कॉर्मशियल सिलिंडर रखे थे।