
अवसादग्रस्त छात्र ने हास्टल में किया सोसाइड!
जनपद के थाना गंजडुंडवारा में गंजडुंडवारा पी जी कालेज के हास्टल में एक छात्र सचिन गंगवार पुत्र मथुरा प्रसाद गंगवार नि, वर्राम ऊं थाना वरखेडा कलां जनपद पीलीभीत , उम्र २५ वर्ष को गम्भीर हालत में ही एच सी पहुंचाया गया जहां से अस्पताल के कर्मचारी सनोज ने पुलिस को सूचना दी कि छात्र की गम्भीर स्थिति में इलाज के दौरान मौत हो गई है , घटना की सूचना पर सीओ पटियाली आर के तिवारी मये स्थानीय पुलिस के मौके पर पहुंच गए तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया जबकि फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए , हास्टल के छात्रों ने बताया कि सचिन काफी डिप्रेशन में था जबकि पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया नींद की गोलियों की ओवर डोज के कारण छात्र की मृत्यु होना प्रतीत होता है , पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों इस संबंध में सूचित कर दिया गया है!