सम्पूर्ण समाधान दिवस 03 सितम्बर को, डीएम एटा सदर तहसील में करेंगे जनसुनवाई

एटा, 02 सितम्बर (सू0वि0)। जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 03 सितम्बर शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने गुरूवार को रोस्टर में संशोधित करते हुए नवीन दिशा निर्देश जारी किए हैं।
संशोधित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल 03 सितम्बर को तहसील एटा सदर में, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह तहसील जलेसर में, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार तहसील अलीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील एटा सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान के दौरान उपस्थिति रहेंगे। तो वहीं रोस्टर के अनुसार 17 सितम्बर को डीएम अलीगंज में, एडीएम वित्त एवं राजस्व एटा सदर में, एडीएम प्रशासन जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।