विद्युत लाइन की चिंगारी ने खलिहान किया खाक

*

विद्युत लाइन की चिंगारी ने खलिहान किया खाक*
*#एटा (मारहरा):* थाना पिलुआ क्षेत्र के कपरेटा गांव के पास से निकली विद्युत लाइन के तारों से निकली चिंगारी से गेहूँ के खलिहान में आग लग गई आग लगने के उपरांत दमकल व पुलिस को सूचना दी गई तथा ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का प्रयास सुरू कर दिया कड़ी मसक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया, इतने में मौके पर दमकल व पुलिस पहुंच गई। इस बीच करीब 4 बीघा गेहूँ जलकर खाक हो गया।
कपरेटा गांव निवासी फौजदार पुत्र मनोहर के खेत के पास से विजली की लाइन निकली है शुक्रवार को ढीले तारों के हवा में टकराने के कारण निकली चिंगारी से उनके खेत में रखे गेहूँ की कटी फसल (खलिहान) में आग लग गई आग की लपटें उठते देख खेतों पर कार्य कर रहे लोगों ने किसान को जानकारी दी इस पर उन्होंने दमकल व पुलिस को सूचना दी तथा गांव वालों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास सुरू कर दिया और करीब 1 घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया इतने में दमकल व पुलिस मौके पर पहुंच गई इस बीच किसान फौजदार के 4 बीघा गेहूँ का खलिहान जलकर राख हो गया। किसान द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को भी सूचना दे दी गई है इस पर लेखपाल ने किसान के नुकसान की रिपोर्ट तहसील में दर्ज कराई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks