

एटा ~ वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को दी गयी भावभीनी विदाई। आज दिनांक - 31-08-2022 को पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुये अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के कर्मचारीगण से उनका परिचय प्राप्त करते हुये कर्मियों से उनके सेवाकाल के अनुभव के विषय में जानकारी की गयी। विदाई समारोह में शाॅल व माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की गयी। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से भविष्य में किसी भी समस्या, शिकायत अथवा सहायता के लिए निःसंकोच होकर अपनी बात रखने के लिए बताया गया। समारोह के अन्त में एसएसपी एटा द्वारा अपने चालक है०का० श्री बृजेश कुमार को बिठाकर स्वयं गाड़ी चलाकर विदा किया गया।
दिनांक -31.08.2022 को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत् है-
- नि० श्री धीरज पाल सिंह
- उ०नि० श्री रणवीर सिंह
- मुख्य आरक्षी श्री सुरेंद्र सिंह
- मु०आ० चालक श्री बृजेश कुमार