रामेश्वर, जुगेन्द्र के करीबी विजयपाल यादव के घर नोटिस चस्पा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – गैंगस्टर एक्ट के मामले में रामेश्वर सिंह, जुगेन्द्र सिंह के बाद इनके करीबियों पर लगतार शिकंजा कसता जा रहा…
गैंगस्टर एक्ट के मामले में रामेश्वर सिंह, जुगेन्द्र सिंह के बाद इनके करीबियों पर लगतार शिकंजा कसता जा रहा है। इनके करीबी के पास मिली करोड़ों की संपत्ति को कुर्क करने से पहले कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार को आवास पर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद प्रशासन ने संपत्ति कुर्की की कार्रवाई करेगा।
बता दें कि कोतवाली नगर में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव निवासी प्रेमनगर कोतवाली नगर पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना कोतवाली देहात प्रभारी कर रहे है। पुलिस के अनुसार अपराध कारित करके अवैध अर्जित धन से अचल परि संपत्तियां खरीदी जिन्हे अपने निकटतम सहयोगी के नाम दर्ज कराया। विवेचना में निकटतम सहयोगी विजयपाल सिंह पुत्र सुनहरीलाल निवासी विद्या बिहार कॉलोनी कोतवाली नगर का नाम सामने आया। अवैध रूप से अर्जित धन के द्वारा इनकम टैक्स, कानूनी दावपेंच से बचने को विजयपाल सिंह के नाम से अचल परिसंपत्तियां दर्ज कराईं। कुछ संपत्तियो में संयुक्त रूप से भागीदार भी है।