गांजा की तस्करी कर रही हिंदूनगर की दो महिलाएं पकड़ी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – गांजा की तस्करी करते हुए दो महिलाओं को पकड़ा। दोनों महिलाओं से एक किलो से अधिक गांजा और गांजा बेचकर आई नकदी बरामद हुई…
गांजा की तस्करी करते हुए दो महिलाओं को पकड़ा। दोनों महिलाओं से एक किलो से अधिक गांजा और गांजा बेचकर आई नकदी बरामद हुई है। दोनों को पुलिस कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।
सीओ सिटी इरफान नासिर खान के नेतृत्व में एसएचओ नगर डा. सुधीर कुमार सिंह, टीम ने मंगलवार को हिंदूनगर में दबिश दी। नगर पुलिस ने दबिश देकर मौके से ब्रेशा देवी पत्नी सुनहरी, मछला देवी पत्नी प्रेमबाबू निवासी हिंदूनगर कोतवाली नगर को पकड़ा। ब्रेशा से 620 गांजा, गांजा बिक्री के चार हजार से अधिक रुपये, मछला देवी से चार सौ गांजा, गांजा बिक्री के 3150 रुपये बरामद हुए हैं। कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेजा है।