स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करायी तीन झोलाछाप पर एफआईआर , हडकंप

एटा ! आज सोमवार को जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल व सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने जैथरा क्षेत्र में तीन लोगों पर बिना किसी डिग्री डिप्लोमा के अवैध चिकित्सा व्यवसाय करने पर थाना जैथरा में एफआईआर दर्ज करायी है ! जिन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट करायी है उनमें ग्राम नगला खिरिया का अरविन्द प्रमुख है जिसका क्लीनिक पिछली बार सील किया गया था उसके बाद भी वह सीनाजोरी से सील किये गये क्लीनिक के बगल में अवैध चिकित्सा व्यवसाय कर रहा था ! इसी क्रम में झोलाछाप राघवेन्द्र सिहं पुत्र देवेन्द्र सिहं निवासी ग्राम नगला ढाक जो अवैध क्रष्णा पैथलॉजी का संचालन कर रहा था उस सहित कुरावली रोड पर संचालित फर्जी क्लीनिक के झोलाछाप इकरार अली पुत्र मेहंदी हसन के विरूद्द सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है ! आज हुई कार्यवाही से झोलाछाप में हडकंप का माहौल है !