कई दिन बाद मिड-डे-मील मिलने से खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*कई दिन बाद मिड-डे-मील मिलने से खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।कस्बा के आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज में कई दिन बाद मिड-डे-मील मिलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। दो दिन से मिड-डे-मील में तहरी छात्र-छात्राओं को मिल रही है। पूर्व में विद्यालय में एनजीओ के माध्यम से आने वाले मिड-डे-मील में दिया जाता था। गड़बड़ी पाये जाने पर बंद कर दिया गया था।

राजा का रामपुर के तीनों इंटर कॉलेज में अलीगढ़ के एक एनजीओ से मिड-डे मील देने का काम कराया जा रहा था। जुलाई में आरबीएल इंटर कॉलेज में मिड-डे-मील में पहले दिन ही कीड़े, दूसरे दिन मक्खी निकलने की शिकायत छात्र-छात्राओं ने की थी। जुलाई में तीनों विद्यालयों में मि-ड डे मील देना बंद कर दिया गया था। बीडीआरएस इंटर कॉलेज में एक सप्ताह पूर्व ही खाना बनना शुरू हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks