*युवाओं को देगी निशुल्क कोचिंग, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – राम हरि अल्ट्रा पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट लक्ष्य ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक डा. चंद्रशेखर शास्त्री, मंडल महामंत्री नरेश बाबू ने कहा कि लोधी समाज पिछड़ा हुआ है। पिछड़े हुए समाज को शिक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, सैनिक प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। कार्यक्रम में लक्ष्य कार्यकारिणी जलेसर, अवागढ़ का गठन हुआ। अध्यक्ष जलेसर प्रितपाल सिंह लोधी, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद लोधी, दर्शन लोधी महामंत्री, कार्यकारिणी में राधेश्याम लोधी, दिलीप लोधी, लोकेंद्र पाल सिंह लोधी को शामिम किया गया है।