*जैथरा में खेत पर सर्पदंश से किसान की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – खेत पर काम करते समय किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एक अन्य युवक भी सर्पदंश का शिकार हो गया।
थाना जैथर के गांव वसा निवासी जयपाल (40) पुत्र वीर महेन्द्र शनिवार को खेत पर काम कर रहे थे। खेत पर काम करते समय सर्प ने काट लिया। परिवारीजन बायगीरों को दिखाते रहे। हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य केन्द्र जैथरा लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरा है। दूसरी तरफ थाना रिजोर के गांव नगला चित्तर निवासी बृजकांत को रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज लाया गया। घरवालों ने बताया कि सर्प ने काट लिया है।