जलालपुर में मलेरिया पॉजिटिव निकले पर पहुंची स्वास्थ्य टीम, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*जलालपुर में मलेरिया पॉजिटिव निकले पर पहुंची स्वास्थ्य टीम, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – जलालपुर में मलेरिया पॉजिटिव निकलने पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर बीमार लोगों को उपचार देने का काम किया है। टीम ने गांव में लिए 11 लोगों के सेम्पल एलाइजा जांच को भेजे हैं।

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि जलालपुर में एक बच्चा मलेरिया पॉजिटिव निकला है। जिसको उपचार दिलाया गा है। उसकी स्थिति अब बेहतर है। उन्होंने बताया कि बच्चा मलेरिया पॉजिटिव निकलने पर रविवार को गांव जलालपुर, नगला किसी में निरोधात्मक कार्रवाई करायी गई है। रविवार को गांव में मलेरिया निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, श्याम सुंदर, राजेन्द्र कुमार, प्रदीप गुप्ता, अफजल पहुंचे। जहां पर उन्होंने घर-घर जाकर 461 लोगों को उपचार देने का काम किया।

गांव में मलेरिया विभाग की टीम ने 276 लोगों की किट से मलेरिया जांच, पांच की किट से डेंगू जांच की। जांच में कोई डेंगू पॉजिटिव नहीं निकला। टीम ने गांव से 11 सेम्पल एलाइजा जांच के लिए भेजे हैं। अभी तक की गई 86 एलाइजा जांच में कोई भी डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks