शराब तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

*एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, शराब तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व *क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व* में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी / लॉकडाउन का उल्लंघन में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब / शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान के तहत अलीगंज पुलिस द्वारा *मु0अ0स0 124/2020 धारा 60 आवकारी अधि0 व 188 भादवि* में नामजद वांछित अभियुक्त अखिलेश को मुखविर की सूचना पर दिनांक 16.04.2020 को कैलठा पेट्रोल पम्प से समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता*
1. अखिलेश पुत्र श्याम सिंह निवासी कैलठा थाना अलीगज एटा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks