
कौन हैं यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, जानिये राजनीतिक सफर
यूपी के नए बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखते हैं। यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं कि भूपेंद्र सिंह चौधरी के बारे में-
योगी-2.0 में भूपेंद्र चौधरी को योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी तक निभाई है। पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है। भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं।
भूपेंद्र चौधरी 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी पर पूरा भरोसा रखा। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।
1989 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े
1990 जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद रहे
1994 में कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
1995 में महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
1996 से 2000 जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
1999 संभल से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे
2000-2007 मंडल संयोजक भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
2007-2011 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश रहे
2011-2018 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहे
2016 विधान परिषद सदस्य रहे
2017 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायती राज एवं निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश रहे 2019 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
25 मार्च 2022 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश रहे