फायर करने वाले अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा अभियान के तहत आज दिनांक 22.08.2022 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 161/2022 धारा 307 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त दिनेश पुत्र थान सिंह बघेल निवासी ग्राम छितैरा बहरोजपुर थाना- सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज को अवैध असलहा कारतूस सहित ग्राम कीलरमऊ व जीसखपुर की बीच निर्माणाधीन रेलवे पुल के पास से समय 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मु0अ0सं0 162/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.दिनेश पुत्र थान सिंह बघेल निवासी ग्राम छितैरा बहरोजपुर थाना- सिकन्दरपुर वैश्य जिला- कासगंज।

बरामदगी

  1. एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.उ0नि0 सुरेन्द्रपाल शर्मा
2.का0 आस मुहम्मद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks