
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत! गिनाईं केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां!
कासगंज।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी का जनपद की सीमा पर प्रवेश के समय फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया गया, भाजपा जिला कार्यालय पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार और महामंत्री अतुल चौहान ने उन्हें गदा भेंट की तथा पुष्पाहार से अभिनंदित किया , मंडल महामंत्री ने भी स्मृति चिन्ह् प्रदान कर पटका पहनाकर अभिनंदित किया!
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ को मजबूत करने का कार्य करते हैं, उन्होंने भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अनगिनत उपलब्धियों के कारण से पूरे देश और प्रदेश में विकास को गति मिली है! इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने भी भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा मोर्चा युवाओं को मार्ग दर्शन दे रहा है, वही देश और प्रदेश की मजबूती के लिए भी कार्य कर रहा है, इस अवसर पर महामंत्री रुद्र लक्ष्मी कांत अवस्थी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा राजपूत, क्षेत्रीय सह कार्यालय प्रभारी प्रीति चौहान, अर्जुन चौहान, अतुल चौहान, संजय सौलकी, गौरी शंकर शर्मा, कौशल साहू, जिला मीडिया प्रभारी के के सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्य कर्ता मौजूद थे!