खीर न लड्डू, बच्चों को मिला साधारण मध्याह्न भोजन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत परिषदीय स्कूलों में 11 से 17 अगस्त तक बच्चों को मध्याह्न भोजन में विशेष व्यंजन के तौर पर खीर, पूड़ी, हलवा, लड्डू आदि खिलाने का आदेश दिया गया। जिससे बच्चों को भी आजादी के महोत्सव का अहसास हो गया।
अच्छे व्यंजन का आनंद लेने के साथ ही उनमें आजादी के 75 साल के जश्न का उत्साह बढ़े, लेकिन इस महोत्सव के उत्साह और सरकार के आदेश पर भी जिम्मेदारों की लापरवाही भारी पड़ गई। तमाम विद्यालयों में खीर, लड्डू, पूड़ी नहीं दी गई। साधारण मध्याह्न भोजन ही खिलाया गया तो कुछ विद्यालयों में सात दिनों में से दो-तीन दिन विशेष व्यंजन देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली।
सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला फूले में तो मंगलवार को बच्चों को केवल चावल ही पकाकर खिलाए गए। खीर, हलवा तो दूर, चावल खाने के लिए दाल या सब्जी तक नहीं बनी।