महिला पर हमला कर किया घायल, धमकी भी दी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।महिला पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई…
महिला पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात के गांव कुसाड़ी निवासी गुड़िया देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक अगस्त को गांव के ही आरोपी रामबहादुर सहित पांच आरोपियों ने पीड़िता पर हमला कर दिया। पीड़िता घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।