बस स्टेंड पर पड़े मिले अधेड़ की मौत, शिनाख्त नहीं, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।बस स्टैंड पर पड़े मिले अधेड़ की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बता दें कि बीस जुलाई को बस स्टैंड पर एक अधेड़ घायलवस्था में पड़ा मिला…
बस स्टैंड पर पड़े मिले अधेड़ की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बता दें कि बीस जुलाई को बस स्टैंड पर एक अधेड़ घायलवस्था में पड़ा मिला था।
घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने स्वास्थ्य विभाग ने दो बार पीआई बनाकर भेजी थी। कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। अधेड़ का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है।