रही न विपदा ऐसी बाकी,* *जिससे लड़ न सके ये खाकी!

*

रही न विपदा ऐसी बाकी,*
*जिससे लड़ न सके ये खाकी!*
*विपरीत परिस्थितियों में भी दिख रही खाकी की मानवीयता, अलग- अलग थाना क्षेत्रों में मानवीय कार्यों के चलते हो रही सराहना*

*थाना जलेसर*
प्रायः देखने में आ रहा है कि आमजन तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा जगह-जगह पर लॉकडाउन के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली को देखते हुए फूलों की बारिश कर उनको सम्मानित किया जा रहा है वहीं इससे इतर इसी कड़ी में एक ऐसा वर्ग भी है जो परिश्रम तो कठोर करता है लेकिन सुर्खियों में न्यूनतम रहता है वो हैं सफाईकर्मी।थाना जलेसर पुलिस द्वारा सफाईकर्मियों का मान बढ़ाने के लिए तथा उनका उत्साहवर्धन करने के लिए फूलों की बारिश कर सफाईकर्मियों का स्वागत कर उनका हौंसला बढ़ाया गया। निश्चित ही ऐसे समय में जब देश कोरोना जैसी महामारी जूझ रहा है तब ऐसी विकट परिस्थितियों में भी ये सफाईकर्मी ढाल के रूप डटे खड़े हैं तथा इस संकट की घड़ी में निरंतर कर्तव्यरत हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए ये योद्धा अपनी जान को हथेली मे रखकर, खुद की परवाह किये बगैर दिन रात पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय हैं। इनके जज्बे को सलाम है। शहर को साफ रखने में सफाई कर्मचारी अहम भूमिका निभा रहे हैं तथा शहर को स्वच्छ रखकर इस लड़ाई में अपनी पूरी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। विपरित परिस्थितियों में भी ये योद्धा की तरह अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। समाज के प्रति इनकी सेवाएं निश्चित ही प्रशंसनीय हैं। ।

*थाना बागवाला*
थाना बागवाला पर सूचना मिली कि ग्राम नगला समदा में एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी है इस सूचना पर थाना बागवाला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गांव वालों को मदद से आग पर काबू पाया गया तथा थाना बागवाला पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के चलते कोई जनहानि नहीं हुई है तथा बागवाला पुलिस द्वारा किये गए इस कार्य के लिए आमजन द्वारा काफी सराहना की गई।

*थाना निधौलीकलां*
थाना निधौलीकलां पर सूचना मिली कि ग्राम मरगायां में एक सांड कुआं में गिर गया है इस सूचना पर थाना निधौलीकलां द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गांव वालों तथा जेसीबी की मदद से सांड को सकुशल कुएं से निकाला गया।
प्रायः देखने में आ रहा है कि लॉकडाउन के दौरान घुमन्तु जानवरों को वैसे भी खाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इस दौरान थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा घुमन्तु जानवरों के चारा की व्यवस्था की गई तथा आसपास के गांव के लोगों से भी ऐसे जानवरों के चारा आदि की व्यवस्था करने हेतु अपील भी गयी।पुलिस द्वारा किये गए इस नेक कार्य के लिए आमजन द्वारा एटा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks