हर घर तिरंगा अभियान के तहत होर्डिंग में काटा सीएम योगी का चेहरा,

हर घर तिरंगा अभियान के तहत होर्डिंग में काटा सीएम योगी का चेहरा,

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत होर्डिंग में काटा सीएम योगी का चेहरा। कार्यकर्ताओं में आक्रोश।
हर घर तिरंगा अभियान से पहले ही भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के शहर भर में लगे होर्डिंग से सीएम योगी आदित्यनाथ का चेहरा काट दिया है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
अधिकतर पोस्टरों पर इस तरह की हरकत को अंजाम दिया गया है। इस घटना से आक्रोशित होकर भाजपाइयों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी और आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत फिरोजाबाद शहर में जगह.जगह हर घर तिरंगा अभियान के होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की तस्वीरें हैं।
शनिवार की सुबह जब लोग घूमने निकले तो होर्डिंग को देखकर चौंक गए। सभी होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काट दिया गया है। किसी ने बड़ी ही सफाई से इस करतूत को अंजाम दिया है।
होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काटे जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। नगर निगम द्वारा इन होर्डिंग को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सौजन्य से लिया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks