हर बच्चे में आईएएस बसता है-डाइट प्राचार्य

निपुण भारत मिशन का प्रशिक्षण शुरू

हर बच्चे में आईएएस बसता है-डाइट प्राचार्य

पटियाली ( कासगंज )ब्लॉक संसाधन केंद्र पटियाली में खंड शिक्षा अधिकारी अंकित मिश्रा की देखरेख में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण सोमवार से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हो गया है ! जिसके प्रथम दिवस में 100 शिक्षक,शिक्षिकाओं एवं शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है बच्चों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में प्रवीण करने के लिए एक बृहद राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया गया है इस विशेष प्रशिक्षण में प्रशिक्षण दाता अरविंद यादव,आनंद कुमार,जितेन्द्र कुमार सहित सत्येंद्र शामिल रहे,जानकारी देते हुए संदर्भ दाता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में निपुणता के बाद शिक्षक अपने विद्यालय के बच्चों को निश्चित तौर पर मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बना देंगे,प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शाम को 5:00 बजे तक अनवरत एक माह तक चलेगा जिसमें पटियाली ब्लॉक के समस्त शिक्षक,शिक्षिकाओं एवं शिक्षा मित्रों को चार दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने विद्यालयों में कार्य करना है कक्षा 1 से कक्षा 3 तक आधारभूत शिक्षा में संपूर्ण उपलब्धि पाना स्कूली शिक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता है इस प्रशिक्षण का मूल सार बच्चों को समझ के साथ पढ़ना एवं गणित की मौलिक संक्रियाओ को सीखकर कक्षा 3 तक पूर्ण रूप से आधारभूत साक्षरता एवम संख्याज्ञान में पारंगत करना है, जिसको 2025-26 तक प्रत्येक विद्यालय को पूर्ण करना है, इस प्रशिक्षण में पहुंचे डाइट प्राचार्य एटा-कासगंज डॉ0 जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में आईएएस बसता है हमें उसको तराशना होगा, बच्चों की नीम को मजबूत करना होगा ताकि बच्चा किसी भी तरह की चुनौती का आसानी से सामना कर सके,इस प्रशिक्षण में सुखबीर सिंह, रतन प्रकाश,मुकेश कुमार,जय प्रमोद,उदयवीर सिंह,जसवीर सिंह,जय प्रकाश,राजीव,अरुण कुमार,वीरेन्द्र दीक्षित,तरन्नुम,ज्योति मौर्य,सचिन,अभिषेक,उमा देवी,सुशीला देवी, मंजू देवी,गौरव देव सहित लगभग सौ शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks