पत्नी की हत्या कर आरोपी ने रचाई दूसरी शादी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।पत्नी की हत्या कर आरोपी ने दूसरी शादी रचा ली। मारहरा पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट की शरण…
पत्नी की हत्या कर आरोपी ने दूसरी शादी रचा ली। मारहरा पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बागवाला के गांव कुतुबपुर निवासी कायम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि देवेन्द्र निवासी मुन्नबरपुर थाना मारहरा सहित दो आरोपियों ने बेटी बेबी का दहेज के लिए उत्पीड़न किया। आरोप है कि आरोपी दामाद ने दूसरी शादी कर ली है। बेटी की हत्या करने के बाद शव को गायब कर दिया है। जानकारी होने के बाद बेटी को तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मारहरा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश से पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।