महिला थाना पुलिस द्वारा करवाया गया लावारिस वाहनों का निस्तारण

महिला थाना पुलिस द्वारा करवाया गया लावारिस वाहनों का निस्तारण

एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्रीमती स्नेहलता के निकट पर्यवेक्षण में जनपद एटा में अपर मुख्य सचिव गृह (पुलिस) अनुभाग– 13 के पत्र संख्या– 462(1)/6-पु-13-2022 दिनांक 01.04.2022 के क्रम में चलाये जा रहे अभियान माल निस्तारण के क्रम में आज दिनांक 30.07.2022 को तहसीलदार सदर जनपद एटा श्री राजेश कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर एटा श्री कालू सिंह की उपस्थिति में महिला थाना से कुल 03 दो पहिया वाहनों की नीलामी 16600 रूपए में की गई। नीलामी की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई। नीलामी से प्राप्त धन को राजकोष में नियमानुसार जमा किया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks