एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में सीसीटीएनएस प्रशिक्षण सेंटर, पुलिस लाइन, जनपद एटा में माह जुलाई 2022 में विभिन्न थानों के 18 आरक्षी/महिला आरक्षियों को एक माह का आधरभूत सीसीटीएनएस प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समस्त कर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक(अपराध) एटा श्रीमती स्नेहलता द्वारा प्रमाण पत्र तथा प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।