एक टूटे हुए परिवार का समझौता कराया

एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज दिनांक 30–08–2022 को एक टूटे हुए परिवार का समझौता कराया गया। पूजा पुत्री हरि सिंह निवासी ग्राम हंसपुर जरानी कला थाना सकरौली जिला एटा तथा गजेंद्र सिंह पुत्र धनपाल निवासी नगला उल्फत थाना सोरों जिला कासगंज के मध्य विवाद चल रहा था। आज दोनो को काफी अथक प्रयास कर समझाया गया तो दोनों पिछली गलतियां को भुलाकर दोनो साथ रहने को तैयार हो गए। आज की बैठक में काउंसलर संजीव तिवारी, अनिल कुलश्रेष्ठ, सचेन्द्र गुप्ता, पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, मीना कांस्टेबल, पूजा, गौरी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks