
कासगंज।पटियाली क्षेत्र के थाना सिकन्दरपुर वैश्य के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरदोली से शीशम नगला बाईपास रोड से करीब 100 मीटर दूरी पर एक युवक जिसका नाम प्रदीप शाक्य पुत्र रामपाल सिंह शाक्य उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम सनोड़ा खास थाना सिकन्दरपुर वैश्य का रहने वाला है जिसका शव एक लभेड़ा के पेड़ से लटका मिला जिस की दोनों आंखो व पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान हैं मौके पर थानाध्यक्ष विवेक गुप्ता पुलिसवल के साथ पहुंच चुके है मौके पर ग्राम सनोड़ी से परिवार के लोग पहुंचे चुके हैं ।।