
एटा–थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता,थाना बागवाला पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के दुष्प्रेरण की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअ०– 110/22 धारा– 498ए/306भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में मय 02 वांछित अभियुक्तों को आज दिनांक 24.07.2022 को मुखबिर की सूचना पर कंसुरी पुलिया थाना बागवाला एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता।
- रजनीश पुत्र बलवीर सिंह
- बलवीर सिंह पुत्र अमीर सिंह निवासी गण कंसुरी थाना बागवाला जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 श्री किशोरी लाल मीना
2.है0का0 सुखबीर सिंह
3.का0 अनिकेत कुमार