उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलों में प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कराने, बिधुत एवं तहसील के कर्मचारियों की लूट के खिलाफ कल दिनांक 23 को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा

एटा।आपको सादर अवगत कराना है कि कल दिनांक 23 को प्रातः 10:00 से 2:00 तक अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में बैठक कर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा उक्त प्रदर्शन में सभी किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं से अनुरोध है समय से पहुंचकर संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करें एवं संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अपनी तहसीलों में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रातः काल 10:00 बजे पहुंचने का हर हाल में प्रयत्न करें और कल के प्रदर्शन को सफल बनाएं उक्त ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगों को उठाया जाएगा उत्तर प्रदेश में इस साल पड़ी भयंकर सूखा की वजह से किसान भाइयों ने धान की नर्सरी की रोपाई नहीं कर पाई है तथा आदि फसलों की बुवाई एवं सिंचाई में भारी दिक्कत आ रही है इसलिए उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर पीड़ित प्रत्येक किसान को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए, सूखे के हालात में भी विद्युत विभाग के द्वारा पर्याप्त विद्युत सप्लाई न देने की वजह से स्थितियां बहुत खराब हो गई हैं इसे तत्काल सुधारा जाए एवं किसानों को 24 घंटे निशुल्क विद्युत सप्लाई की व्यवस्था कराई जाए, विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने ही उपभोक्ताओं के यहां चोरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं और रात्रि के समय में ही नसैनी/ सीढ़ियां लगाकर किसी के भी घर में घुसकर अपमानित कर रहे हैं जिसे तत्काल रोका जाए, विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों के नाम पर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने विधुत लाईन की कटाई जुड़ाई – बिल संशोधन- सामान की उपलब्धता कराने के नाम पर खुली लूट की जा रही है उसे तत्काल रोका जाए, सूखा से बेहाल किसानों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए बंबा- रजवाह- माईनर- नहरों में टेल तक पानी तत्काल पहुंचाया जाए, पशुओं मैं चल रही खुरपका – मुंहपका बीमारी को देखते हुए तत्काल टीकाकरण कराया जाए, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से मुख्यमंत्री जी के आदेश धारा 24 में कराए जा रहे हैं आवेदनों का भ्रष्टाचार मुक्त निस्तारण कराया जाए, किसानों से हिस्सा प्रमाण पत्र – जमीन को बंधक कराने – बारिसानों के नाम दर्ज कराने – बैनामा की अमलदरामत कराने के नाम पर तहसील कर्मियों ने लूट मचा रखी है जिसे तत्काल रोका जाए।