बारिश शुरू होते ही विभाग ने शुरू किया जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य*

एटा_कस्वा अवागढ़ में जर्जर सड़क की मरम्म्त शुरू हो गयी है। इस सड़क की मरम्मत व निर्माण के लिए कई बार कस्वा के लोग स्थानीय प्रतिनिधि और अधिकारियों से मिल चुके थे परंतु उनका प्रयास ढाक के तीन पात साबित हुआ था_
एटा/अवागढ़। तहसील क्षेत्र जलेसर के कस्वा अवागढ़ अंतर्गत मुख्य बाजार की सड़क में गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी और लोक निमार्ण विभाग की उदासीनता के संबध में हिन्दू एकता संगठन के पदाधिकारियों की शिकायत के बाद विभाग हरकत में आया और आज से सड़क में गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू किया गया। हर वर्ष बारिश के दौरान इस पूरी सड़क में पानी के चलते जगह-जगह गड्ढे हो जाते हैं जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग की ओर से इस सड़क को लो उदासीनता के चलते बारिश शुरू होते ही लोगों की परेशानी शुरू हो जाती है परन्तु समय रहते इस समस्या के संबध में विभाग द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जाता है। कई वर्ष पहले इस सड़क में नगर पंचायत अवागढ़ की ओर से मरम्मत का कार्य किया गया था परन्तु आस-पास का पूरा पानी इस सड़क में आने के कारण कुछ महीनों में ही सड़क में गड्ढे बन गऐ थे। इस मार्ग में थाना कोतवाली के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र एवं विकास खण्ड कार्यालय एवं कई कॉलेज, स्कूल भी मौजूद हैं कस्वा के बाजार का मुख्य मार्ग होने की बजह से रोजाना काफी वाहनों सहित लोगों का आना-जाना रहता है परन्तु इस सारी समस्या के बाद भी विभाग इस सड़क की ओर कभी ध्यान नहीं देरहा था। जब इस संबध में हिंदू एकता संगठन के पदाधिकारी विभाग के उच्चाधिकारियों से मिले तव विभाग हरकत में आया और गड्ढों को भरने का काम आज से शुरू किया गया। इस सड़क में जगह-जगह बारिश के कारण बने गड्ढों और उन में भर रहे पानी को निकालने की व्यवस्था भी की गई। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबध में लोक निमार्ण विभाग के जे0ई0 मनवीर सिंह ने बताया कि वतर्मान में काम चलाने के लिए गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। बारिशके बाद इस मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे जिसके तहत इस मार्ग को पूर्ण रूप से तैयार करने का काम शुरू होगा इसके बाद इस मार्ग में कोई समस्या नहीं रहेगी।