गरीब दिहाड़ी मजदूरो के नंगे बदन घूमने वाले बच्चों को कोतवाल ने बाँटे कपड़े एवं मिठाई-

लखनऊ-
राजधानी से सटे जनपद उन्नाव के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार आज सोशल मीडिया पर छाये रहे , कारण था उनके द्वारा आज किये गए सराहनीय मानवीय कार्य ,
विनोद कुमार मिश्रा वर्तमान समय में जनपद उनाव के प्रभारी निरीक्षक बीघापुर के पद पर कार्यरत है , श्री मिश्रा ने आज जनसहयोग से उन्नाव- लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम करने वाकई जनपद खीरी के दिहाड़ी मजदूरों के नंगे बदन घूमने वाले बच्चों को आवश्यक वस्त्र प्रदान किये तथा मिष्ठान भी खिलाया, नए कपड़े अपने परिजनों को दिखाते हुए बच्चे काफी खुश दिखाई दी ।
सोशल मीडिया पर इस मानवीय संवेदनाओं से सराहनीय कार्यो को करने वाले कोतवाल की जमकर तारीफ़ की जा रही है।