मरखनी इंचार्ज से छिना चार्ज
विभागीय स्टाफ़कर्मी,पत्रकार व यात्री के साथ मारपीट करने की मिली सजा

लखनऊ । स्टाफ़कर्मी, पत्रकारों व यात्री के साथ मारपीट करने बाली आलमबाग रोडवेज बस टर्मिनल की मरखनी इंचार्ज का चार्ज भले देर से ही सही लेकिन पत्रकारों के एक समूह द्वारा उठाये गये बीड़ा के बाद आखिर छीन ही लिया गया । बतादें कि लखनऊ आलमबाग रोडवेज बस टर्मिनल इंचार्ज ज्योति अवस्ती विभागीय स्टाफ़कर्मियों, पत्रकारों और यात्रियों से मारपीट करने के मामलों में लम्बे समय से सुर्खियों में चल रही थी, इनके कोप का शिकार इनके ही विभागीय स्टाफ़कर्मी ही नही कबरेज करते एक न्यूज चैनल के स्थानीय पत्रकार भी हुये घटना से पत्रकारों का आक्रोश छलका तो विभागीय उच्च अधिकारियों ने इसकी जाँच कराई, लेकिन मामले को जुम्मा जुम्मा आठ दिन नहीं हुये कि मरखनी इंचार्ज और उनके पालतू गुर्गों ने एक यात्री को सार्वजनिक पीटा, जिसकी वीडियो शोशल मीडिया में वायरल हुई तो मीडिया ने इस मामले को सुरकहा कर दिया नतीजा मरखनी टर्मिनल इंचार्ज से चार्ज छीन लिया गया । हालांकि पूर्व की घटना के शिकार पत्रकार ने कार्यवाई का श्रेय पत्रकार सहायता समूह को देते हुये दिल से आभार प्रकट किया। कहा कि घटना के समय पत्रकार सहायता समूह परिवार का पूरा सपोर्ट मिला जिसके चलते एक दबंग आलमबाग बस टर्मिनल इंचार्ज ज्योति अवस्थी को उसके किये की सजा मिल सकी ।
बबलू चक्रबर्ती की कलम से