आज मनाया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस
-8.26 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा
एटा,

बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 जुलाई को कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया किराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़े निकालने के लिए एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाएगी। जिले में कुल 8.26 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कृमि मुक्ति दिवस के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी आर्य ने बताया किबच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए जिले में 20 जुलाई को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एल्बेंडाजोल दवा 1 से 19 साल तक के बच्चों को सरकारी व प्राइवेट स्कूलों आंगनवाड़ी केंद्र पर खिलाई जाएगी। इसके लिए जनपद के 3085 प्राइवेट स्कूल,सरकारी/अर्ध सरकारी स्कूल व 1864 आगनवाड़ी केंद्र चिन्हित किए गए हैं। स्कूल न जाने वाले बच्चों की सूची आशा द्वारा बनाई जाएगी, जिसकी एक प्रति आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी व उन बच्चों आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा यह दवा खिला दी जाएगी। साथ ही 25 से 27 जुलाई के मध्य माप-अप दिवस के तहत छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।उन्होंने बताया कि 1 से 2 साल तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर खिलाई जाएगी व 2 से 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खानी होगी।पेट में अधिक कीड़े या कृमि होने की स्थिति में यह दवा देने पर बच्चे को हल्का से चक्कर या उल्टी हो सकती है।
कृमि संक्रमण के लक्षण-
1.कृमि संक्रमण पनपने से बच्चे कुपोषित हो जाते है।
2.बच्चों के शरीर में खून की कमी हो जाती है।
3.बच्चे हमेशा थकान महसूस करते है।
4.बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास भी बाधित हो जाता है।
5.बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की भी कमी हो जाती है।
कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय-
1.नाखून साफ और छोटे रखें
2.हमेश साफ और स्वच्छ पानी ही पीऐं
3.साफ पानी में फल व सब्जियां धोएं
4.अपने हाथ साबुन से धोए विशेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद
5.घरों के आसपास साफ.सफाई रखें
6.खुले में शौच न करे हमेशा शौचालय का प्रयोग करें