कुम्भकारों एवं कार्यरत कारीगर टूल किट हेतु करें 25 जून तक आवेदन

एटा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश सिंह यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एटा द्वारा उ0प्र0 माटीकला बोर्ड एटा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुम्भकारों एवं कार्यरत कारीगरों को टूल किट का वितरण किया जाना के उद्देश्य से परंपरागत कारीगरों, शिक्षित बेरोजगारों अभ्यर्थियों, प्रमाण पत्र प्राप्त अभ्यर्थी एवं स्वतः रोजगार में रुचि रखने वाली परंपरागत परिवार की महिलाएं को वरीयता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय दिवस में फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भरकर कार्यालय में दिनांक 25 जून 2022 तक जमा कर सकते हैं काल के साथ शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाएं