सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी का कार्यवृत्त

पुलिस लाईन एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद एटा द्वारा की गयी सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी का कार्यवृत्त। दिनांक 09.06.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा/सैनिक सम्मेलन की बैठक की गयी जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/थानाप्रभारी / शाखा प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण निम्नवत है—-

  1. श्री जगदीश चंद्र प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात
  2. श्री फूलचंद्र प्रभारी निरीक्षक अवागढ़
  3. श्री सुधीर कुमार सिंह थानाध्यक्ष जैथरा
  4. श्री श्रवण कुमार निगम। थानाध्यक्ष जसरथपुर
  5. श्री दिनेश कुमार थानाध्यक्ष पिलुआ
  6. श्री अनुज चौहान प्रभारी स्वाट टीम एटा
  7. उप निरीक्षक श्री अश्वनी कुमार इंटेलिजेंस विंग
  8. उप निरीक्षक श्री अभिषेक कुमार साइबर सेल।
  9. श्री अनिल शर्मा उपनिरीक्षक थाना राजा का रामपुर
  10. श्री अरविंद कुमार उप निरीक्षक थाना जलेसर
  11. श्री विष्णु कुमार उपनिरीक्षक थाना जलेसर
  12. श्री संदीप राणा उपनिरीक्षक थाना जैथरा एटा।
  13. कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा सर्विलांस सेल एटा
  14. मुख्य आरक्षी सगीर खान स्वाट टीम
  15. एचसीपी रूप सिंह स्टोर मोहर्रिर पुलिस लाइन एटा।
  16. मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार पीआरवी 1946
  17. मुख्य आरक्षी कैलाश कुमार थाना कोतवाली नगर एटा
  18. मुख्य आरक्षी गजेंद्र सिंह थाना जैथरा एटा
  19. मुख्य आरक्षी राजेश कुमार थाना बागवाला एटा
  20. आरक्षी सुरेश प्रताप डीसीआरबी शाखा एटा
  21. आरक्षी देवेंद्र सिंह थाना जलेसर एटा
  22. आरक्षी मोहित कुमार थाना जलेसर एटा
  23. आरक्षी चालक धर्मेंद्र सिंह पीआरवी 1946 एटा
  24. आरक्षी नौलेन्द्र प्रताप पीआरवी 1946 एटा
  25. महिला आरक्षी प्रीति वर्मा पीआरवी 1946
  26. महिला आरक्षी प्रीति चौधरी पीआरवी 1946
  27. महिला आरक्षी नीलम रानी पीआरवी 1946
  28. महिला आरक्षी अंजू कुमारी थाना मिरहची एटा
  29. महिला आरक्षी प्रीति चौधरी थाना मिरहची एटा
  30. महिला आरक्षी मधुबाला थाना पिलुआ एटा
  31. महिला आरक्षी शिवानी थाना पिलुआ एटा
  32. महिला आरक्षी शालू थाना पिलुआ एटा
  33. महिला आरक्षी कुमारी पिंकी थाना मिरहची एटा
  34. महिला आरक्षी सुमन कुशवाहा थाना मिरहची एटा
  35. महिला आरक्षी शीतू कुमारी थाना निधौली कलां एटा
  36. महिला आरक्षी दीपा थाना पिलुआ एटा
  37. महिला आरक्षी हीरेश कुमारी थाना पिलुआ एटा
  38. होमगार्ड्स चालक जितेंद्र कुमार पीआरवी 1946 एटा

अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर दिशानिर्देश दिये गयेः-

1. पुलिस अधि0/कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में उठायी गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु समीक्षा कर सम्बंधित को उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

2. सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को अपने अपने थानों पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर जनपद में सामाजिक सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

3. सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में चिन्हित किए गए कुख्यात अपराधियों के सत्यापन एवं उनके विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

4 – अवैध शराब के निर्माण, अपमिश्रित शराब की बिक्री एवं तस्करी पर शत-प्रतिशत कार्यवाही की जाए।

5- संपत्ति जब्तीकरण हेतु चिन्हत किए गए अपराधियों के संबंध में कई जाने वाली कार्यवाही ।

6 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही हेतु प्रस्तावित गैंगचार्ट के संबंध में समीक्षा।

7. सभी अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अपने अधीनस्थों को गाईड करें, क्षेत्राधिकारी स्वयं क्षेत्र में निकले ड्यिूटीरत अधीनस्थों को चैक करें, उनकी किसी भी समस्या को संज्ञान लेते हुये उसका तत्काल निराकरण करायें।

8. लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वांछित/वारण्टी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये।

9. जनशिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस प्रकरण में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जायें। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल के थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की रैण्डम चैकिंग की जाये। सभी थानाध्यक्ष पीड़ित/आवेदक से स्वयं वार्ता कर उनकी समस्या के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी करें।

10. ऑपरेशन पहचान से संबंधित अपराधियों के सत्यापन हेतु संबंधित को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

11. शासन की मंशानुरूप चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच कर महिला/बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया

12. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों/ बाजारों में लगने वाले अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

13 . समस्त थाना प्रभारियों को यातायात जागरूकता अभियान के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

14. पॉक्सो एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में उत्कृष्ट विवेचना व प्रभावी पैरवी करते हुए अतिशीघ्र सजा कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया

15. अवैध शराब तथा अवैध व्यापार से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति का चिन्हीकरण कराकर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

16 . समस्त थाना प्रभारियों को लावारिस माल मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण/नीलामी हेतु निर्देशित किया गया

17. सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें। नियमानुसार वर्दी धारण करें। आचरण में सौम्यता एंव शालीनता रखी जाये। दुर्व्यवहार की शिकायत पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

गोष्ठी के अन्त में सभी राजपत्रित अधिकारियों से अपना पर्यवेक्षण सुदृढ रखते हुये उक्त बिन्दुओं पर अधीनस्थों द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरन्तर अनुश्रवण कर वाॅछित कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की अपील की गयी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks