सरकारी समिति उठाएगी स्कूल के पट्टे की जमीन।
जिलाधिकारी ने बनाई कमेटी।
उप प्रबंधक पर अनियमितताओं के आरोप।
विद्यालय का हो रहा है एकल संचालन।
विद्यालय के पास है 80 बीघा कृषि योग्य भूमि।

एटा 9 जून। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हेंरा मिरहची एटा की कृषि योग्य लगभग 80 बीघा जमीन अब सरकारी स्तर पर बनाई गई कमेटी के माध्यम से उठाई जाएगी l इसके लिए बकायदा जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने अपने आदेश के माध्यम से 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है l जिसमें उप जिलाधिकारी सदर या उनके द्वारा नामित कोई व्यक्ति जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में राजकीय हाई स्कूल कुशमा अवागढ़ के प्रधानाचार्य प्रबंध समिति के अध्यक्ष आलोक तिवारी एडवोकेट प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ दीक्षित एवं राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिनहरा मिरहची एटा के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हेंरा मिरहची एटा के प्रबंधक सुभाष चंद्र शर्मा की मृत्यु हो जाने के उपरांत हरीश चंद दुबे के द्वारा की जा रही अनियमितताओं घोटालों को दृष्टिगत रखते हुए प्रबंध कार्यकारिणी के दो तिहाई से अधिक सदस्यों ने हरिश्चंद्र को प्रबंधक के रूप में चार्ज देने से मना कर।जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय को मना कर जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय से आपत्ति जताई थी आपत्ति के आधार जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने विद्यालय के एकल संचालन का आदेश पारित किया है इसके तहत प्रबंध कार्यकारिणी के समस्त अधिकार निलंबित हो जाते हैं ऐसे में विद्यालय की कृषि योग्य भूमि को पट्टे पर उठाए जाने के लिए कमेटी बनाई गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक का महोदय के द्वारा बनाई गई समिति के सदस्य और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हे रा मिरहची एटा के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ दीक्षित ने बताया कि 14 जून को विद्यालय की कृषि योग्य भूमि के पत्तों की नीलामी की जाएगी इसके लिए आसपास के ग्रामीण जन जो बोली लगाना चाहते हैं वह 13 तारीख तक अपना शुल्क विद्यालय में आकर मुझे कोषाध्यक्ष के पास जमा कर दें जिससे लोगों को बोली में शामिल होने का अवसर मिल सके। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय पहुंचकर कृषि योग्य भूमि की नीलामी में शामिल होने की मांग की है।