रेप के बाद की गई थी यूपी पुलिस के सिपाही की बेटी की हत्या

रेप के बाद की गई थी यूपी पुलिस के सिपाही की बेटी की हत्या

आगरा। आगरा में रेप के बाद की गई थी यूपी पुलिस के सिपाही की बेटी की हत्या। एसएसपी ने कहा…

जलेसर मार्ग पर मिला था युवती का शव
थाना खंदौली क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर बुधवार को युवती का अधजला शव मिला था। यह यूपी पुलिस के सिपाही की बेटी का था। बुधवार देर रात उन्होंने शिनाख्त की थी। शुक्रवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने एक प्रेसवार्ता की। बताया कि पहले छात्रा के साथ दुराचार किया गया था और फिर उसके बाद उसकी हत्या की गई थी। पुलिस इस मामले में अभी भी जांच कर रही है।

शादी का दबाव बना रहा था प्रेमी
एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक युवती बीकॉम की छात्रा थी। उसके पड़ोस में रहने वाले युवक आशीष तोमर से प्रेम संबंध थे। आशीष तोमर ने ही फोन करके उसे घर बुलाया था। शादी करने का दबाव बना रहा था। छात्रा शादी से इंकार कर रही थी। इसी के चलते दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई थी। इस दौरान आशीष ने छात्रा से दुराचार किया। छात्रा ने विरोध किया था। इसके बाद ही आशीष ने उसके दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को अपने घर के बाथरूम में जाकर छुपा दिया। उसके पिता ने छात्रा की लाश को ठिकाने लगाने में सहयोग किया। बताया जाता है कि शव में से बदबू आने लगी तो पिता पुत्र दोनों देर रात शव को कंबल में लपेट कर खंदौली ले गए और वहां पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
एसएसपी ने किया खुलासा
जलता हुआ मिला था छात्रा का शव
आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आविदगढ़ मोड़ के समीप बुधवार तड़के युवती का शव जलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवती नीली जींस और लाल टॉप पहने हुए थी। पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks