
एटा ~ शराब माफियाओं के कारनामों पर इस माह दूसरी बड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कराया करीब 10,00,000 रुपए की अवैध देशी शराब का विनष्टीकरण ।
…………….…………………………. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में माननीय न्यायालय द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नायब तहसीलदार सदर एटा श्री एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पैरवी करते हुये 67 अभियोगों से संबंधित माल का विनष्टीकरण कराते हुए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध देसी शराब नष्ट कराई गई। जिसकी अनुमानित कीमत व विवरण निम्नवत है।
1 – 23248.5 लीटर देशी शराब अनुमानित कीमत – 10,00,000 रुपये।
नोट- इससे पूर्व दिनांक 10.05.2022 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा करीब 03 करोड़ 90 लाख रुपए की 8546 पेटी अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया था।