
लद्दाख के तुर्तक सेक्टर बड़ा हादसा हो गया। सेना के 26 जवानों को लेकर जा रहा वाहन श्योक नदी में गिर गया। दुर्घटना में 7 जवान शहीद हो गए और कई अन्य जवान घायल हुए हैं।
यह हादसा लद्दाख के तर्तुक सेक्टर उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन श्योक नदी से होकर गुजर रहा था। दुर्घटना में अब तक जानकारी के अनुसार 7 जवानों की मौत हो चुकी है। जबकि कई जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल हुए जवानों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में वायुसेना की सहायता ली जा रही है। जिन जवानों को हालत अधिक गंभीर है उन्हें भारतीय वायुसेना की सहायता से पश्चिमी कमान में स्थानांतरित किया जा रहा है।
श्योक नदी हादसा उस वक्त हुआ जब भारतीय सेना के जवान परतापुर से एडवांस पोस्ट पर जा रहे थे। हादसे में घायल होने के बाद जिन जवानों की हालत अधिक गंभीर है उन्हें वेस्टर्न कमान के अस्पताल भेजा जा रहा है