
एटा – थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता थाना पिलुआ पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 25.05.2022 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग बालिका से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में थाना पिलुआ पर पंजीकृत मुअस– 78/22 धारा 452, 354, 506, भादवी, 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
- अजय यादव पुत्र साधू सिंह निवासी ग्राम नगला इमलिया थाना पिलुआ एटा। गिरफ्तार करने वाली टीम
- वरिष्ठ उप निरीक्षक ओंकार सिंह
- आरक्षी कपिल कुमार
- आरक्षी मोहम्मद यूनुस खान
- महिला आरक्षी हरिकेश कुमारी।