एटा में नही थम रहा कोरोना का कहर*
*घण्टाघर एटा पहुंचा कोरोना*
◾एक दिन में निकले 6 कोरोना पॉजिटिव
◾जिसमें 4 घण्टाघर के मैनगंज इलाके के
◾1 निधौलीकलां के ग्राम बमनई और 1 ग्राम राजगढ़ से
◾ *केस1-* 48 वर्षीय नीरज जैन पुत्र स्व. दयाशंकर जैन। इनकी घण्टाघर पर सुभाष मिष्ठान भंडार के सामने जैन मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल शॉप है तथा घण्टाघर के ही मैनगंज इलाके में रहते हैं। नीरज काफी दिनों से बीमार चल रहा है। जिनका परिजनों ने पहले मेदान्ता गुड़गांव इलाज कराया उसके बाद वहां से रेफर होकर फिरोजाबाद के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहा है। जहाँ कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं।
◾ *केस2-* घण्टाघर के मैनगंज निवासी 72 वर्षीय देवऋषी जैन उनकी 72 वर्षीय पत्नी जितेंद्र प्रभा जैन व उनके यहां कार्य करने वाला 35 वर्षीय नीरज जैन निवासी पुरानी वस्ती का कोरोना टेस्ट गुडगांव में पॉजिटिव आया हैं । देवऋषी जैन को विगत दिनों हार्ट अटैक आया था, जिसका इलाज गुडगांव के मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में चल रहा हैं। देवऋषी जैन शहर के वरिष्ठ व्यापारी हैं।
◾ *केस3-* 21 वर्षीय अनिता ब्लॉक निधौली कला के ग्राम बमनी निवासी हैं। जिनकी केस हिस्ट्री तलासी जा रही हैं।
◾ *केस4-* 65 वर्षीय महिपाल ब्लॉक निधौली कला के ग्राम राजगढ़ निवासी हैं। जिसकी भी केस हिस्ट्री तलासी जा रही हैं।
◾पॉजिटिव केस मिलने के बाद कोतवाली नगर क्षेत्र के कटरा मोहल्ला को जाने वाला रास्ते और घण्टाघर जाने के सभी रास्तों को हॉट स्पॉट बनाने की कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा देर सायं की गई
◾जिसका जायजा लेने कोतवाली नगर इस्पेक्टर संजीव त्यागी व गोदाम चौकी इंचार्ज अमरीश त्यागी ने अपने पुलिस के जवानों के साथ जायजा लिया
◾साथ ही निधौलीकलां के ग्राम वमनी ब राजगढ़ को भी हॉट स्पॉट किया जा रहा हैं
◾स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर के सदस्यों की स्क्रीनिंग की गई हैं।
◾संदिग्ध परिजनों को क्वारंटीन करने की भी कार्रवाही स्वास्थ्य बिभाग कर रहा है।
◾आईडीएसपी आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है