
एटा, विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज शहाजीपुर में किया जा रहा है जो कि 22मई दोपहर से 29मई दोपहर तक रहेगा।
श्री चौहान ने कहां कि बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में पूरे ब्रज प्रांत से प्रखंड टोली से लेकर ऊपर तक के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता रहेंगे प्रशिक्षण में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शारीरिक मजबूत बनाने के लिए कमांडो ट्रेनिंग दी जाती है,तथा बौद्धिक विकास के लिए बौद्धिक भी दिया जाता है। इसलिए उपरोक्त प्रशिक्षण में बजरंग दल के सभी दायित्व वान कार्यकर्ता को इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेना चाहिए क्योंकि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है।इस प्रशिक्षण में ज्यादा से ज्यादा बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी भी ध्यान दें।