दिन हूं रात हूं, हर वक्त तुम्हारे साथ हूं,
उम्मीदों की बाती हूं, हां मैं खाकी हूं !!

दिन हूं रात हूं, हर वक्त तुम्हारे साथ हूं,
उम्मीदों की बाती हूं, हां मैं खाकी हूं !!

एटा ~ रात्रि गश्त के दौरान मिरहची पुलिस द्वारा वाहन न मिलने के कारण रास्ते में प्रसव हो जाने पर महिला एवं नवजात को एंबुलेंस से समय से पहुंचा अस्पताल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित। घटनाक्रमानुसार दिनांक 18.05.2022 को समय करीब रात्रि 23:00 बजे थाना मिरहची पुलिस रात्रि गश्त के दौरान भ्रमण पर थी तभी उनकी नजर मिरहची चौराहे खड़े कुछ महिलाओं व व्यक्तियों पर पड़ी जिनमें एक महिला की रोने एवं कराहने को आवाज आ रही थी तभी रात्रि गस्त पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों ने उन लोगो के पास जाकर उनकी परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया की वो लोग थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम समस्तपुर के रहने वाले है, जो की प्रसव पीड़ा से पीड़ित श्रीमति नरायन देवी पत्नी गजराज निवासी समस्तपुर थाना मारहरा को प्रसव हेतु चिकित्सालय ले जा रहे थे परंतु उनको मिरहची चौराहे तक का ही वाहन उपलब्ध हो पाया था, तो वह लोग उक्त वाहन से उतर कर चिकित्सालय तक जाने के लिए दूसरे वाहन की खोज कर रहे थे, तभी श्रीमती नारायणी देवी उपरोक्त को रास्ते में ही प्रसव हो गया है। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मानवीयता का परिचय देते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर पीड़ित महिला एवं नवजात को उसके परिजनों के साथ समय से अस्पताल भिजवाया जिससे दोनों जच्चा बच्चा को समय से चिकित्सा उपलब्ध हो पाई। जच्चा एवं बच्चा दोनों पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। पुलिस द्वारा किए गए मानवीय कार्य की परिवारीजन तथा आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

रात्रि गस्त पर तैनात पुलिसकर्मी-

  1. आरक्षी राहुल कुमार
  2. आरक्षी निखिल कुमार भाटी
  3. आरक्षी राहुल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks